छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल कल अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर

दुर्ग। छग की कांग्रेस सरकार द्वारा अपनी पांच साल की उपलब्धियों को आम जनता को बताने हेतु 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन प्रदेश भर में एक साथ भरोसा यात्रा निकाला जा रहा है। पाटन विधानसभा में इस यात्रा की शुरुआत 2 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे से हाईस्कूल मैदान सेलूद से होगी। जिसमें दस हजार बाईक रैली का लक्षय रखा गया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे। वे हाईस्कूल मैदान के मंच पर स्वतंत्राता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सममान करेंगे। मंचिय कार्यक्रम के बाद भरोसा यात्रा का स्वागत ग्राम गाडाडीह, जामगांव आर, रानीतराई सहित रूट पर पडऩे वाले विभिन्न गांवों में फूल माला गुलदस्ता व आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के द्वारा किया जाएगा। भरोसा यात्रा का समापन पाटन में होगा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button