SBI PO Vacancy 2026: ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2026 के लिए 1500 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड-1 के तहत ₹48,480 से ₹85,920 प्रति माह तक वेतन और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ मिलेगा।
श्रेणीवार पद
एसबीआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1500 पदों में—
- जनरल: 588 पद
- ओबीसी: 390 पद
- एससी: 234 पद
- एसटी: 144 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 144 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन के पात्र हैं, बशर्ते निर्धारित समय तक अपनी डिग्री प्रस्तुत कर सकें।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों (ओबीसी, एससी और एसटी) को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा—
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
- मुख्य परीक्षा (Main Exam)
- ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू
आवेदन शुल्क
- जनरल / ओबीसी / EWS: ₹750
- SC / ST / दिव्यांग (PwBD): कोई आवेदन शुल्क नहीं
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड-1 में नियुक्त किया जाएगा। प्रारंभिक बेसिक पे ₹48,480 होगी, जबकि कुल वेतन ₹48,480 से ₹85,920 प्रति माह तक होगा। इसके साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
ऐसे करें आवेदन
- SBI की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं।
- New Registration पर क्लिक कर पंजीकरण करें।
- लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म की जांच कर सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।



