देशबड़ी खबर

भारत के मुख्य न्यायाधीश बने संजीव खन्ना, PM ने दी शुभकामनाएं

New Delhi: देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर संजीव खन्ना ने शपथ ग्रहण की। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस संजीव खन्ना को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। CJI के पद पर जस्टिस खन्ना का कार्यकाल मई, 2025 तक रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:
“न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ। उन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button