बड़ी खबर
बलरामपुर में बड़ा सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर, 12 यात्री घायल

बलरामपुर : राजपुर–कुसमी मुख्य मार्ग पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिपाडीह थाना क्षेत्र के पास दो यात्री बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 10 से 12 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों में चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल शंकरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, पॉपुलर बस कुसमी से आ रही थी, जबकि राशीद बस कुसमी की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों को काफी नुकसान पहुंचा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।




