RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

भाटापारा के लक्ष्मी नारायण सोनी को “भारत प्रतिभा सम्मान 2026”, सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर मिला राष्ट्रीय गौरव

भाटापारा/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के भाटापारा निवासी लक्ष्मी नारायण सोनी को देश के प्रतिष्ठित “भारत प्रतिभा सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, संसद मार्ग, कनॉट प्लेस में आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह–2026” के दौरान प्रदान किया गया।

समारोह में दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं डॉ. प्रदीप राय (एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट) और पद्म विभूषण से सम्मानित सोनल मान सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

लक्ष्मी नारायण सोनी को यह सम्मान सामाजिक सेवा, मानवाधिकार संरक्षण और सामुदायिक नेतृत्व में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। उनके प्रमुख कार्यों में “हर घर शुद्ध जल” पहल, जरूरतमंदों की सहायता, शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय योगदान और 52 बार रक्तदान शामिल हैं।

उनके कार्यों से न केवल भाटापारा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। समारोह में देशभर से करीब 30 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की नई प्रेरणा देता है।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button