
भाटापारा: शहर के मेहता नगर इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के निवासी राम कुमार यादव (लगभग 50 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।






