JOB 2026: गुजरात मेट्रो में कई पदों पर भर्ती, 28 मई तक करें आवेदन

गुजरात में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। Gujarat Metro Rail Corporation Limited (GMRC) ने विभिन्न तकनीकी और ऑपरेशनल पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के तहत कुल 383 पदों को भरा जाएगा, जिनमें स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर और मेंटेनर शामिल हैं।
आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि तय
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार GMRC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि फीस भुगतान की आखिरी तारीख 31 मई 2026 है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति अहमदाबाद और सूरत में की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता क्या है?
- स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर और जूनियर इंजीनियर पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है।
- मेंटेनर पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना और संबंधित ट्रेड में 2 वर्षीय आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
आयु सीमा निर्धारित
- स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर और जूनियर इंजीनियर: 18 से 28 वर्ष
- मेंटेनर: 18 से 25 वर्ष
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें लिखित परीक्षा, साइको एप्टीट्यूड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल है। खास बात यह है कि साइको टेस्ट केवल स्टेशन कंट्रोलर और ट्रेन ऑपरेटर पदों के लिए ही आयोजित होगा।
वेतनमान (स्टाइपेंड और सैलरी)
- स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर और जूनियर इंजीनियर: ट्रेनिंग के दौरान ₹18,000 प्रतिमाह, ट्रेनिंग के बाद ₹20,000 प्रतिमाह
- मेंटेनर: ट्रेनिंग के दौरान ₹14,000 प्रतिमाह, ट्रेनिंग के बाद ₹16,000 प्रतिमाह
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग (पुरुष): ₹600
- एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, महिला और पूर्व सैनिक: ₹300
यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो मेट्रो सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं और स्थिर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।



