RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश की दस्तक, CM साय से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

रायपुर, 25 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य में निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उद्योगोन्मुखी और निवेश प्रोत्साहनकारी नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ तेजी से वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षक केंद्र बन रहा है।

अपने जापान दौरे का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान की उन्नत तकनीक और विशेषज्ञता छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के सहयोग से प्रदेश के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने भी छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश के लिए अनुकूल और पारदर्शी वातावरण तैयार हुआ है, जिससे उद्योगों के विस्तार की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। प्रतिनिधिमंडल ने भविष्य में अपने निवेश को और बढ़ाने की इच्छा भी जताई।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, एफएसएनएल के डायरेक्टर युकीहिरो मोमोसे, कोनोइके ट्रांसपोर्ट के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर तोशीहीरो फूजीवारा, एफएसएनएल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कुमार दीक्षित तथा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के पूर्व सीएमडी के. डी. दीवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे |

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button