RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण, रायपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर, 22 मई 2026। राजधानी रायपुर को आज एक बड़ी सौगात मिली, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण कर इसे आम जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही 22.79 करोड़ रुपये की लागत से बने शंकर नगर-खम्हारडीह-कचना मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का भी उद्घाटन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत संरचना के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और यह ओवरब्रिज उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कचना रेलवे फाटक पर लंबे समय से लगने वाले जाम से लोगों को काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब इस ओवरब्रिज के शुरू होने से आवागमन सुगम, सुरक्षित और निर्बाध हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना को केंद्र सरकार की केंद्रीय सड़क निधि योजना के तहत स्वीकृति मिली थी। ओवरब्रिज के निर्माण से कचना, खम्हारडीह और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, साथ ही कार्यालय, स्कूल-कॉलेज जाने वाले लोगों और व्यापारियों को भी बड़ी सुविधा होगी।

करीब 787 मीटर लंबा और 13 मीटर चौड़ा यह ओवरब्रिज 48.78 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसके चालू होने से रायपुर की यातायात व्यवस्था और मजबूत होगी तथा लोगों का समय भी बचेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़कों, पुलों और अन्य अधोसंरचना के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने निर्माण कार्य में जुड़े अधिकारियों और एजेंसियों की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य को सरकार की प्राथमिकता बताया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने कहा कि कचना क्षेत्र की लगभग 25 बड़ी कॉलोनियों के लिए यह ओवरब्रिज एक जीवनरेखा साबित होगा। इससे न केवल स्थानीय निवासियों को लाभ मिलेगा, बल्कि बिलासपुर और बलौदाबाजार की ओर आने-जाने वाले लोगों को भी आवागमन में आसानी होगी।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button