बड़ी खबरभाटापारा

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर-बिलासपुर सिक्सलेन को किया जाम

रायपुर: राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आक्रामक है। इसे लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है। प्रदेश प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रायपुर-बिलासपुर सिक्स लेन को जाम कर दिया।कार्यकर्ताओं की भीड़ ने एनएच-30 पर पूरी तरह से चक्काजाम कर अपना विरोध जताया है। चक्काजाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस के 600 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान नारेबाजी कर रहे सुनील माहेश्वरी को पुलिसकर्मियों ने बलपूर्वक उठाकर गिरफ्तार किया।हाईवे जाम करने के लिए भाटापारा विधानसभा के लगभग एक हजार महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग पहुंचे। यहां कांग्रेस पदाधिकारियों ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने का विरोध जताया।

विरोध के दौरान प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं हट रहे थे। उनका उनका कहना था कि वे राहुल गांधी की लड़ाई में जेल भी जाने तैयार है। हमें जेल भेजो, हमें जेल भेजो का नारा प्रदर्शनकारी लगा रहे थे। प्रशासन ने समझाइश के बाद इन्हें गिरफ्तार कर अस्थाई जेल भेजा है।कांग्रेस नेता सुनील माहेश्वरी ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यह लड़ाई केवल राहुल गांधी कि नहीं बल्कि देश के 125 करोड़ जनता के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि जब लोकतंत्र कमजोर होता है, तब जनता के अधिकार भी कमजोर हो जाते हैं। जनता की आवाज उठाने पर सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। सवाल पूछने पर राहुल गांधी को टारगेट किया जा रहा है, उन्हें परेशान किया जा रहा है। विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है, बोलने वाले नेताओं की‌ माइक को म्यूट किया‌ जा रहा है। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button