RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

गृहमंत्री अमित शाह आज जगदलपुर में बस्तर पांडुम उत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर/जगदलपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के अंतिम दिन जगदलपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को समर्पित बस्तर पांडुम उत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बस्तर अंचल की पारंपरिक लोककला, नृत्य, संगीत, वेशभूषा और जनजातीय जीवनशैली को प्रदर्शित करने वाला यह उत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। उल्लेखनीय है कि इस भव्य उत्सव का उद्घाटन शुक्रवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा किया गया था।

समापन समारोह के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आदिवासी समाज, कलाकारों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनजातीय कलाकार, स्थानीय नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button