RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

अवैध अफीम खेती मामले में बड़ी कार्रवाई, बिहार से फरार आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर  : बलरामपुर पुलिस को अवैध अफीम खेती मामले में बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने बिहार के गया जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह आरोपी 10 और 11 मार्च 2026 को ग्राम घोसराडांड, त्रिपुरी क्षेत्र में हुई अवैध अफीम खेती पर की गई बड़ी कार्रवाई के बाद से फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे बिहार से दबोच लिया।

इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक और आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

गौरतलब है कि संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान लगभग 4 करोड़ 75 लाख रुपये मूल्य की अवैध अफीम फसल को जब्त किया गया था।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्ती और तेज हो गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button