Gold Silver Rate: जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में आज का भाव

नई दिल्ली | हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों ने वायदा बाजार (MCX) में नया इतिहास रच दिया। कमजोर वैश्विक संकेतों और डॉलर इंडेक्स में गिरावट के बीच दोनों कीमती धातुएं अपने अब तक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं, जिससे निवेशकों में हलचल तेज हो गई है।
एमसीएक्स (MCX) की वेबसाइट के मुताबिक, गोल्ड दिसंबर फ्यूचर्स ने सुबह ₹1,15,590 प्रति 10 ग्राम का नया रिकॉर्ड स्तर बनाया और करीब 9:45 बजे 0.47% की बढ़त के साथ ₹1,15,436 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, सिल्वर दिसंबर फ्यूचर्स ने ₹1,43,968 प्रति किलोग्राम का नया उच्चतम स्तर छूने के बाद 1.09% की तेजी के साथ ₹1,43,433 पर ट्रेड किया।
क्यों बढ़े सोना-चांदी के भाव?
विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर इंडेक्स में 0.20% से अधिक की गिरावट ने सोने-चांदी को सपोर्ट दिया है। डॉलर कमजोर होने से अन्य मुद्राओं वाले निवेशकों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो गया है। साथ ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं ने निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ा दिया है।
हाजिर बाजार में भी उछाल
सोने की कीमतों में वायदा बाजार के साथ-साथ हाजिर बाजार में भी तेजी रही। देश के प्रमुख महानगरों में 24 कैरेट सोने के भाव इस प्रकार रहे:
- दिल्ली: ₹11,655 (24K), ₹10,685 (22K), ₹8,745 (18K)
- मुंबई: ₹11,640 (24K), ₹10,670 (22K), ₹8,730 (18K)
- कोलकाता: ₹11,640 (24K), ₹10,670 (22K), ₹8,730 (18K)
- चेन्नई: ₹11,673 (24K), ₹10,700 (22K), ₹8,860 (18K)
विश्लेषकों का कहना है कि अगर डॉलर इंडेक्स और नीचे जाता है और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव बरकरार रहता है, तो सोने-चांदी की कीमतें आने वाले दिनों में और नए शिखर छू सकती हैं।