RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

पं. बंशराज तिवारी की जयंती पर बलौदाबाजार में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 6 मई को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांच

उदर, नेत्र, दंत, स्त्री, हृदय सहित सर्जरी सेवाएं भी रहेंगी नि:शुल्क

बलौदाबाजार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जननेता और पूर्व विधायक पं. बंशराज तिवारी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में 6 मई मंगलवार को बलौदाबाजार स्थित चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न रोगों की जांच के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को सर्जरी, पैथोलॉजी और ईसीजी जैसी सेवाएं भी बिना किसी शुल्क के दी जाएंगी।

शिविर का आयोजन अस्पताल के संचालक डॉ. प्रमोद तिवारी, पौत्र डॉ. नितिन तिवारी व डॉ. गीतिका शंकर तिवारी द्वारा किया जा रहा है। आयोजन के तहत उदर, स्त्री, दंत, नेत्र, अस्थि, हृदय, शिशु व सामान्य रोगों की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जांच करेगी। बवासीर, हाइड्रोसील और हर्निया जैसी शल्य चिकित्सा भी निःशुल्क की जाएगी।

सेवा परंपरा का 19वां वर्ष
डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि— “यह शिविर स्व. पं. बंशराज तिवारी की सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण को समर्पित है। पिछले 19 वर्षों से हम हर साल 6 मई को यह आयोजन करते आ रहे हैं, जिससे हजारों मरीजों को लाभ मिला है। हमारा उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है।”

ऐतिहासिक योगदान के धनी जननेता
पं. बंशराज तिवारी का जन्म 6 मई 1925 को बलौदाबाजार में हुआ था। वे स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहे और आपातकाल के दौरान जेल भी गए। 1977 में विधायक निर्वाचित होकर उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, जल व्यवस्था और उद्योग जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक विकास कार्य किए। उनकी स्मृति में बलौदाबाजार के मुख्य मार्ग का नाम ‘पं. बंशराज तिवारी मुख्यमार्ग’ रखा गया है।

स्मृति को जीवित रखने की मांग
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि सरकार को चाहिए कि पं. तिवारी जैसे में जीवित रखने कोई पहल करे, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा ले सकें।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button