भाटापारा

सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग

भाटापारा– भाटापारा में शक्ति वार्ड के एक घर में सिलेंडर फटने से आज सुबह भीषण आग लग गई है। हालांकि आस-पड़ोस के लोगों और नगर पालिका की टीम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन इस हादसे में घर में मौजूद दस वर्षीय बालक और उसके पिता बुरी तरह से झुलस गये है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।भाटापारा शहर थाना प्रभारी अरूण साहू ने बताया कि सुबह नौ बजे सूचना मिली कि शक्ति वार्ड के राजा मसीह के घर में आग लग गयी है। तत्काल हमारी पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक पड़ोसियों और नगर पालिका टीम आग बुझाने का काम कर रही थी। आग से झुलसे बच्चे और पिता को इलाज के हॉस्पिटल लाया गया है। फिलहाल बड़ी जनहानि नहीं हुई है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button