RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

भीषण टक्कर कि धड़ से अलग हुआ सिर,सड़क पर बिखरी मिली युवक की लाश

जांजगीर-चांपा 25 नवम्बर 2022: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसका सिर ही धड़ से अलग हो गया है। कई हिस्सों में उसके सिर के टुकड़ मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवक पेपर देकर लौट रहा था। तभी देर रात ये हादसा हुआ है। अभी तक यह पता नहीं चल पा रहा है, कि किस वाहन ने इतनी भीषण टक्कर युवक को मारी। एक्सीडेंट चांपा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के छोटे मुड़पार का रहने वाला अमर लाल पटेल(34) पेपर देने के लिए रायपुर गया था। वह पेपर देकर रात के वक्त लौट रहा था। लौटते वक्त वह चांपा स्टेशन में ही उतर गया और पैदल ही चांपा रेलवे ओवरब्रिज से घर जा रहा था। इसी दौरान वो एक जबरदस्त एक्सीडेंट का शिकार हो गया।

बताया गया कि आस-पास के लोग जब रात के करीब 12 बजे के आस-पास मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने युवक की लाश देखी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद कुछ दूर से युवक का एक बैग भी मिला है। जिसके अंदर रखे वोटर आईडी से युवक की पहचान हो सकी है।

घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई थी। जिसके बाद परिजन शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने बताया कि अमर लाल रायपुर पेपर देने गया था। उसने कहा था कि वह ट्रेन से आ रहा है। मगर चांपा में ही क्यों उतर गया, ये हमें भी नहीं पता है।

लिफ्ट लेकर आगे जाना चाहता था

पुलिस ने बताया है कि वह चांपा स्टेशन से उतरने के बाद लिफ्ट लेकर ही ब्रिज तक पहुंचा था। इसके बाद वह आगे फिर से लिफ्ट लेने की कोशिश में था। उससे पहले यह हादसा हो गया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस तरह के भीषण हादसे पहले भी हुए हैं

20 दिन पहले रायपुर-बिलासपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया था, जिसमें एक व्यापारी की मौत हो गई थी। वहीं, हाईकोर्ट के एडवोकेट समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार तीनों लोग रायपुर से देर रात लौट रहे थे। तभी सरगांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई। इस हादसे के बाद सभी घायल करीब एक घंटे तक पड़े रहे। रायपुर से उनके पीछे लौट रहे परिचित ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button