छत्तीसगढ़

धमतरी में मिला तेंदुए के शावक का शव, बाडी पर मिले चोट के निशान, दूसरे शावक से संघर्ष के बाद मौत की आशंका

धमतरी : छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी वन परिक्षेत्र के ग्राम दलदली के जंगल में ग्रामीणों ने 21 मई की सुबह एक तेंदुए के शावक का शव देखा। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि तेंदुए के शव में जगह-जगह चोट के निशान हैं। आशंका है कि दो तेंदुए के बीच लड़ाई के बाद यह घटना हुई होगी। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी घटना की जानकारी में जुटी हुई है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button