छत्तीसगढ़

कालीचरण के बयान के पीछे था BJP का हाथ : कांग्रेस

Share this

रायपुर 30 अक्टूबर 2022: कालीचरण महाराज को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं, दरअसल, कालीचरण महाराज BJP नेता बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे ये बात कांग्रेस को हजम नहीं हुई। जिसके बाद अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने यह आरोप लगाया है कि कालीचरण के बयान के पीछे बीजेपी है।

कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा है कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि कालीचरण के बयान के पीछे BJP का हाथ था, गांधी के खिलाफ बोलने वालों को BJP उपकृत करती है। PM मोदी ऐसे लोगों से मिलने और आशीर्वाद लेने की छूट देते हैं। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल बताएं आखिर कालीचरण से उन्होंने कौन सा आशीर्वाद लिया?

https://twitter.com/brijmohan_ag/status/1586552800086962176?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1586552800086962176%7Ctwgr%5Eccd339e23868309c4a0dcbe58bbbf265ee1b2293%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhamarcg.in%2Fbjp-was-behind-kalicharans-statement-congress%2F