छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

रायपुर :छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। रायपुर, भिलाई, दुर्ग, कोंडागांव, मनेन्द्रगढ़ समेत कई अन्य इलाकों में मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। वहीं बात करे राजधानी रायपुर की तो यहां भी बीती रात मौसम में बदलाव देखने को मिला।

राजधानी रायपुर में देर रात से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

Monsoon वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून के आगमन की तारीख भी बता दी है। मौसम विभाग ने बताया कि, मानसून 6 जून को छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से से थोड़ी ही दूर था। लेकिन फिर मानसून रुक गया। वहीं अब अगले दो तीन दिन में मानसून प्रदेश में दस्तक दे देगा। मौसम विभाग ने बताया कि, 10 जून तक मानसून बस्तर पहुंच सकता है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button