RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने 10 वीं और 12वीं के टॉपर्स को लंच के लिये किया आमंत्रित,साथ बैठकर किया भोजन

सौहार्दपूर्ण वातावरण में विद्यार्थियों को दिये सक्सेस टिप्स,छात्रों के खिले चेहरे

​बालोदाबाजार, 30 अप्रैल 2026/ जिले के होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनके भविष्य को नई दिशा देने के उद्देश्य से आज कलेक्टर ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के जिले के टॉपर्स को लंच के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय के वेटिंग हाल में किये गए लंच क़ी व्यवस्था में छात्रों के साथ बैठकर भोजन किया। इस खास मुलाकात के दौरान कलेक्टर ने न केवल बच्चों की सफलता की सराहना की, बल्कि उनके करियर के लक्ष्यों और संघर्षों पर भी चर्चा की।

​भोजन के दौरान माहौल पूरी तरह अनौपचारिक रहा, जिससे छात्र काफी सहज नजर आए। छात्रों ने बेझिझक अपनी बात बताई।कलेक्टर ने बारी-बारी से सभी छात्रों से उनके पसंदीदा विषयों और भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य हमेशा अपने दिल और दिमाग़ में रखें और इससे कभी हटने न दें।

तैयारी के दौरान कभी कमजोर महसूस हो तो आज के दिन का स्मरण करना कि आप ही हो जो मेहनत से मेधावी छात्र बने थे।​संवाद के दौरान कलेक्टर ने छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिसमें करियर का चुनाव अपनी रुचि के अनुसार करें, न कि दबाव में,कड़ी मेहनत के साथ-साथ स्मार्ट वर्क और अनुशासन जरूरी है।

​छात्रों के खिले चेहरे-​जिले के सर्वोच्च अधिकारी के साथ बैठकर भोजन करना और सीधे संवाद करना विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा। छात्रों ने कहा कि इस मुलाकात से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे अपने लक्ष्यों को पाने के लिए और अधिक मेहनत करेंगे।

​इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल,जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे भी उपस्थित रहे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button