RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट का विस्तार 17 दिसंबर को, नए मंत्रियों की सूची तैयार

रायपुर। साय कैबिनेट का विस्तार 17 दिसंबर को होगा। एक नई सूची तैयार की गई है। इस सूची के नामों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी सहमति है। फिलहाल ये नाम लिफाफे में बंद हो चुके हैं।  बताया जा रहा है कि खर मास लगने के दिन यानी 17 दिसंबर को साय कैबिनेट के मंत्रियों की शपथ दिलाई जा सकती है। राज्यपाल के दिल्ली से लौटते ही शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।बता दें कि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अभी दिल्ली प्रवास पर चले गए हैं। राज्यपाल 13 से 17 दिसंबर तक दिल्ली में रहेंगे। 17 दिसंबर को वे वापिस रायपुर लौटेंगे। इसके बाद ही सीएम विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार संभव हो पाएगा।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button