RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai Schedule: मंत्रालय में बैठकों का दौर, शाम को दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 1 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर और नई दिल्ली में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचकर महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। वे करीब 11:25 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक सेवा संकल्प अभियान से संबंधित बैठक आयोजित होगी। दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:05 बजे मंत्रालय से कार द्वारा रवाना होकर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा।

शाम को दिल्ली के लिए होंगे रवाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम को दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर के लिए रवाना होंगे और 4:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:50 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313 से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे शाम 6:45 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री शाम 7 बजे कार द्वारा रवाना होकर करीब 7:30 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम निर्धारित है।

नोट: 1 सितंबर का शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button