RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी स्थित कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर भगवान मनकामेश्वर महादेव के दर्शन किए। उन्होंने शिवलिंग पर जल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की उन्नति और नागरिकों के कल्याण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है तथा सभी के जीवन में सुख और समृद्धि आए, यही उनकी कामना है।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button