छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय का व्यस्त दिन: मीडिया कॉन्क्लेव, पार्टी बैठक और महासम्मेलन में करेंगे शिरकत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम के तहत वे मीडिया कॉन्क्लेव, भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक और एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री का दिन सुबह मीडिया जगत से जुड़े कार्यक्रम से शुरू होगा, जिसके बाद वे संगठनात्मक गतिविधियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े बड़े सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम
- 11:30 बजे – होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर में आयोजित मीडिया कॉन्क्लेव में सहभागिता।
- 02:00 बजे – भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- 02:50 बजे – सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शिरकत करेंगे और कर्मचारियों को संबोधित करेंगे।
- 04:20 बजे – कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
मुख्यमंत्री के इन कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मीडिया, संगठन और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े इन आयोजनों को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



