RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़बड़ी खबरराजनीतिराज्य

शपथ लेते 9 मंत्रियों के फोटो, साय कैबिनेट का हुआ विस्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो गया। साय मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायक मंत्री पद की शपथ ली। 5 पहली बार मंत्री बने। इनमें टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। इनमें से 3 मंत्री सिर्फ 12वीं तक ही पढ़े-लिखे हैं। दयालदास बघेल 10वीं पास हैं, वहीं लखनलाल देवांगन 7वीं और लक्ष्मी राजवाड़े 12वीं तक ही पढ़ी-लिखी हैं।कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। वहीं एक जगह अब भी खाली है। प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है। सीएम साय के साथ 2 डिप्टी सीएम शपथ ले चुके थे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना होंगे और दो दिन वहीं रहेंगे।बृजमोहन अग्रवाल ने ली मंत्री पद की शपथ  राम विचार नेताम ने ली मंत्री पद की शपथ दयालदास बघेल ने ली मंत्री पद की शपथ केदार कश्यप ने ली मंत्री पद की शपथ लखन लाल देवांगन ने ली मंत्री पद की शपथ ओपी चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ लक्ष्मी राजवाड़े ने ली मंत्री पद की शपथ टंक राम वर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ श्याम बिहारी जायसवाल ने ली मंत्री पद की शपथ

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button