दिल्ली में BJP की ऐतिहासिक जीत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चुनावी नतीजों पर दी प्रतिक्रिया

दिल्ली में BJP की ऐतिहासिक जीत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चुनावी नतीजों पर दी प्रतिक्रिया
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आज भाजपा को दिल्ली में ऐतिहासिक विजय मिल रही है। BJP पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। इसके लिए सभी दिल्लीवासियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। दिल्ली की जनता समझ चुकी है कि वास्तव में भाजपा ही लोगों का विकास कर सकती है।”

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी चुनावी नतीजों को लेकर कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में घिरी कांग्रेस सरकार को जनता ने सत्ता से बेदखल किया था, वैसे ही दिल्ली में केजरीवाल सरकार को भी जनता ने उखाड़ फेंका है। शर्मा ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया और भाजपा पर भरोसा जताया।

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वहीं, आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।