RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

भाटापारा में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹49,530 नगद जब्त

भाटापारा :  भाटापारा शहर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी मंदिर वार्ड स्थित एक रिहायशी मकान में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारकर 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹49,530 नगद और 52 पत्तों की ताश गड्डी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 27 जून की रात मुखबिर से मिली सूचना पर थाना भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर दबिश दी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी मंदिर वार्ड निवासी नवीन केशरवानी अपने मकान की दूसरी मंजिल में ‘काटपत्ती’ नामक जुआ खिलवा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा, जहां जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में मकान मालिक नवीन केशरवानी ने स्वीकार किया कि वह जुआरियों से प्रति हजार ₹100 कमीशन लेकर अपने घर में जुआ खिलवाता था। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4 एवं 5 के तहत अपराध क्रमांक 205/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. नवीन केशरवानी (52 वर्ष), निवासी गांधी मंदिर वार्ड, भाटापारा

2. जितेन्द्र देवांगन (51 वर्ष), निवासी नयापारा वार्ड, भाटापारा

3. सुरेन्द्र कुर्रे (42 वर्ष), निवासी ग्राम बोरसी-बी, थाना भाटापारा ग्रामीण

4. योगेश कोसले (35 वर्ष), निवासी ग्राम बोरसी-बी, थाना भाटापारा ग्रामीण

5. गोपाल मनहरे (45 वर्ष), निवासी मेहता नगर, भाटापारा

6. सुनील पटेल (40 वर्ष), निवासी मातादेवालय वार्ड, भाटापारा

जब्ती:

नगद रकम: ₹49,530

52 पत्तों की ताश गड्डी

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button