RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार कलेक्टर ने सहकारी समिति सुहेला में धान खरीदी कार्य का किया निरीक्षण

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार भाटापारा जिले के  कलेक्टर दीपक सोनी ने गुरुवार को सुहेला प्रवास के दौरान  ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सुहेला में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति में पंजीकृत किसानों की संख्या, अब तक की खरीदी एवं किसानों की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने तौल मशीन में धान का निर्धारित मात्रा में वजन एवं नमी पर कड़ी निगरानी रखने एवं किसानों की सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान तौल मशीन में धान का वजन कराया और नमी मशीन में धान की नमी की भी जांच की। उन्होंने धान बेचने आये किसानों से पूछ -ताछ करते हुए केन्द्र  में किसी प्रकार की असुविधा या टोकन कटाने में  कोई दिक्कत आदि की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान बेचने में कोई समस्या नहीं है, प्रशासन के द्वारा इस बार अच्छी व्यवस्था की गई है। कुछ किसानों ने बताया कि धान बेचने टोकन लेने आये हैं वहीं कुछ किसानों ने समिति में कच्चे फर्श होने पर धान खराब होने से बचाने के लिये पक्का फर्श की मांग की। इस पर कलेक्टर ने आगामी दिनों में पक्का फर्श निर्माण का आश्वासन दिये।

बताया गया कि समिति अंतर्गत  1095 किसान पंजीकृत हैं। अब तक 114 किसानों से 2013 किसानों से 5057 क्विंटल धान खरीदी हुईं है। जिले में अब तक 13902 किसानों से 61426 मीट्रिक टन धान खरीदी हुईं है।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button