
भाटापारा। शहर थाना क्षेत्र में व्याख्याता दुर्गेश सोनी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में व्याख्याता के नाक और चेहरे पर चोटें आने की जानकारी मिली है। वहीं, उनके छोटे भाई के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, व्याख्याता दुर्गेश सोनी एक व्यापारी से पुराना बकाया पैसा मांगने गए थे। इसी दौरान विवाद होने पर उनके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। घटना में घायल व्याख्याता का भाटापारा के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला चर्चा में है। फिलहाल, भाटापारा शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के संबंध में पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



