मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं विधानसभा एवं जिला-धमतरी

Share this

धमतरी : आमदी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जायेगा।

 ग्राम पंचायत भटगांव के औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री मनराखन देवांगन के नाम पर किया जायेगा।

 ग्राम तुमराबहार व देवपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा।

 ग्राम मोंगरागहन में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।

 ग्राम पंचायत भटगांव के मौली माता मंदिर का जीर्णाेद्धार व विभिन्न निर्माण कार्य कराया जायेगा, सड़क निर्माण कार्य भी कराया जाएगा।

 ग्राम देवपुर के हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा।

 विधानसभा क्षेत्र के आत्मानंद स्कूलों में आवश्यक निर्माण व मरम्मत कार्य कराया जायेगा।

 भटगांव गौठान में प्राकृतिक पेंट इकाई स्थापना के लिये मशीनरी व उपकरण क्रय किये जायेंगे।

 महानदी मुख्य नहर के आरडी 390 से 1000 मीटर तक एवं आरडी 1000 मीटर से 15000 मीटर तक लाइनिंग एवं मरम्मत कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी।

 भोयना जलाशय के बांध एवं नहरों का जीर्णाेद्धार कार्य, सी.सी. लाइनिंग एवं पक्के संरचनाओं का निर्माण कार्य कराया जायेगा।

 मोंगरागहन व्यपवर्तन के बियर, गेट एवं नहरों का मरम्मत कार्य कराया जायेगा।

 अम्बेडकर चौक से गंगरेल तक सड़क का होगा निर्माण।

 गोकुलपुर वार्ड से बिलाई माता मंदिर होते हुए नहर नाका चौक तक सड़क निर्माण।

 नहर नाका चौक से सिहावा चौक तक सड़क निर्माण।

 रत्नाबांधा चौक सिग्नल से ग्राम मुजगहन तक सड़क निर्माण।

 धमतरी शहर में मिनी स्टेडियम बनेगा।