RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

चौपाटी में कब्जा कर दुकान चलाने वालों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र में चौपाटी पर स्थाई रूप से कब्जा कर दुकान संचालित करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। नगर पालिका, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर स्थाई कब्जे वाली दुकानों को खाली कराया।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने चौपाटी में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे केवल दैनिक ठेला लगाएं और दिन समाप्त होने के बाद उसे हटाएं। स्थाई रूप से कब्जा कर दुकान संचालन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से चौपाटी क्षेत्र में स्थाई रूप से दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button