छत्तीसगढ़बड़ी खबरराजनीति

CG BREAKING : जाेगी कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, महासमुंद में कांग्रेस समर्थित नपा अध्यक्ष को मैदान में उतारा, लोरमी में सागर को मिला टिकट, देखें लिस्ट…

रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आज अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की है. इसमें 5 विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं.जोगी कांग्रेस ने महासमुंद में नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग और लोरमी में सागर सिंह को मैदान में उतारा है. महासमुंद और लोरमी विधानसभा में अब त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है.बता दें कि महासमुंद में राशि महिलांग नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री हैं. वहीं सागर सिंह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे, पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने इस्तीफा देकर जोगी कांग्रेस ज्वाइन किया. अब अमित जोगी ने उन्हें लोरमी से टिकट दिया है.

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button