RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बलरामपुर में धान तस्करी पर प्रशासन का शिकंजा, 63 बोरी अवैध धान से भरा पिकअप जब्त

Ro no 03

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने के साथ ही अवैध धान की तस्करी पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बलरामपुर जिले में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 63 बोरी अवैध धान से लदा पिकअप वाहन जब्त किया है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान तस्कर वाहन छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए।

कई किलोमीटर तक किया पीछा

जानकारी के अनुसार, मामला डिंडो क्षेत्र का है। यहां जनपद पंचायत सीईओ रणवीर साय और मंडी सचिव वीरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध धान परिवहन की सूचना पर घेराबंदी की। टीम को जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्र में खपाने की तैयारी की जा रही है।

सूचना के आधार पर टीम ने संदिग्ध पिकअप वाहन का पीछा करना शुरू किया। अधिकारियों को अपने पीछे आता देख वाहन सवार तस्कर घबरा गए और सलवाही के जंगल में धान से लदा पिकअप छोड़कर फरार हो गए।

63 बोरी धान सहित पिकअप जब्त

प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन और उसमें लदी 63 बोरी धान जब्त कर ली। इसके बाद जब्त वाहन और धान को आगे की कार्रवाई के लिए डिंडो पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल फरार तस्करों की पहचान और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button