RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में आए विधायक इन्द्र साव

सरकार पटवारियों पर दमनात्मक एवं कर्मचारी विरोधी कर रही कार्रवाई: इन्द्र साव

Ro no 03

भाटापारा:- छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ द्वारा पिछले 37 दिनों से जारी हड़ताल का समर्थन करने विधायक इन्द्र साव धरना स्थल जिला मुख्यालय पहुंचे,उन्होंने न्यायोचित मांगों को लेकर विगत एक माह से ज्यादा समय से अनिश्चितकालीन जारी आंदोलन के बावजूद शासन स्तर पर पटवारी संघ की मांगों का अब तक संतोषजनक निराकरण नहीं होने पर सरकार की इसे सबसे बड़ी नाकामी बताया।
विधायक इंद्र साव ने पटवारियों के धरना स्थल पर उनकी मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि व्यावहारिक रूप से PV ऐप जिसमें खेत खेत जाकर फोटो खींचना वो वर्तमान समय में संभव नहीं है। वर्तमान में किसानों को जो समस्या आई है|

वो केवल और केवल PV और DCS के कारण है. PV ऐप बनाने वाली जो भी कंपनी या संस्था है, उसे जांच के दायरे में लेना चाहिए था और उन्होंने सवाल किया कि ऐप यदि सही था तो रकबा शून्य क्यों हुआ? और धान के स्थान पर अन्य फसल दर्ज क्यों हुआ?श्री साव ने किसान हित में कहा कि Pv ऐप बंद करके भुईया पोर्टल में गिरदावरी एंट्री का ऑप्शन खोला जाए ताकि किसानों की फसल का सुधार सरलता से किया जा सके.।वही उन्होंने विधायक ने विरोध को दबाने के लिए पटवारियों का दमनात्मक रूप से निलंबन , स्थानांतरण, ब्रेक इन सर्विस की कार्यवाही किया गया, इस कार्यवाही को शून्य किया जाए.।

विधायक इंद्र साव ने आगे कहा कि प्रदेश के लगभग 5000 पटवारियो पर विभिन्न प्रकार की की गई कार्यवाही को शून्य किया जाए वही उन्होंने सवाल दागा कि जब सभी विभाग में कर्मचारियों को पदोन्नति दिया जाता है तो केवल पटवारियों को पदोन्नति क्यों नहीं दिया जाता? श्री साव ने सरकार को अलोकतांत्रिक एवं दमनकारी बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है तथा कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कर्मचारियों को अपनी जायज मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण आंदोलन करने का अधिकार है। ऐसे में संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से समस्या का समाधान करने के बजाय दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी देना उचित नहीं है।

विधायक इंद्र साव ने शासन से मांग की है कि छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ की न्यायोचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक एवं सकारात्मक विचार करते हुए तत्काल उच्चस्तरीय वार्ता आयोजित की जाए। पटवारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक वातावरण में चर्चा कर मांगों का समयबद्ध निराकरण किया जाए तथा आंदोलनरत पटवारियों के विरुद्ध की जा रही दमनात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।अंत में विधायक इंद्र साव ने कहा कि आंदोलन किसी भी कर्मचारी का पहला विकल्प नहीं होता। जब लंबे समय तक मांगों की अनदेखी होती है और बातचीत से समाधान नहीं निकलता, तभी कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होते हैं।

इसलिए सरकार की जिम्मेदारी है कि वह कर्मचारियों की पीड़ा और समस्याओं को समझते हुए संवेदनशीलता के साथ निर्णय ले। आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने, भूमि अभिलेखों के संधारण, नामांतरण, सीमांकन एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पटवारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे महत्वपूर्ण संवर्ग की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाना चाहिए। धरना को आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक गणेश सिंह ध्रुव ने भी सम्बोधित किया l

इस धरना स्थल पर अशोक ध्रुव, मुकेश साहू, राजस्व पटवारी संघ जिला शाखा बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष रसपाल सिंग सेन
उपाध्यक्ष मनेश कुमार मण्डावी ,उपाध्यक्ष विजय डहरिया उप प्रांताध्यक्ष भावेश वर्मा ,सचिव तरुण वर्मा ,उमेश ध्रुव ,बीरेन्द्र दीवान ,टीकाराम यादव ,नरेंद्र वर्मा ,योगेंद्र शर्माआशीफ अली ,कृष्ण कुमार मिरी ,केशव बाबू पटेल राजीव रंजन पालेश्वर विनीता सोनवानी ,नेहा धाकड़े वंदना ध्रुव ,गायत्री सोनी विवेक द्विवेदी ,बलराम साहू ,भूपेन्द्र ध्रुव इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button