RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

ग्राम सेमराडीह में अल्ट्राटेक कुकुरदी सीएसआर एवं कृषि विभाग द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Ro no 03

बलौदा बाजार – बलौदाबाजार के ग्राम सेमराडीह में कृषि विभाग एवं अल्ट्राटेक सीएसआर के संयुक्त तत्वावधान में “खेती बचाओ अभियान” एवं “आत्मनिर्भर दलहन मिशन योजना” अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 70 से अधिक कृषकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी श्री आशाराम वर्मा, ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच एवं पंचगण उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आरके पटेल ने आत्मनिर्भर दलहन मिशन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री शिव कुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री आशा योजना (PM&AASHA) के अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी तथा ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर कम पानी वाली लाभकारी फसलों को अपनाने की जानकारी दी।

मुख्य प्रशिक्षक श्री एस.आर. हिरवानी (ADO) द्वारा प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि एवं एकीकृत कीट प्रबंधन के विषय में प्रशिक्षण दिया गया। सहायक तकनीकी प्रबंधक श्री मिथिलेश लहरे ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अतर्गत ई-केवाईसी, भू-अभिलेख अद्यतन एवं समय पर लाभ प्राप्त करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

इस अवसर पर अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरडीह CSR के प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि क्षेत्र में दलहन एवं तिलहन फसलों के विस्तार हेतु किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग के साथ समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से जल संरक्षण को बढ़ावा देने, प्राकृतिक खेती अपनाने तथा ग्रीष्मकालीन धान के रकबे को कम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान अल्ट्राटेक कुकुरदी सीएसआर विभाग द्वारा किसानों को 10 प्रकार की सब्जियों के बीजों से युक्त किचन गार्डन किट वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को ताजी एवं पौष्टिक सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, मासिक सब्जी व्यय में कमी लाना तथा किसानों को सब्जी उत्पादन जैसी नगदी फसलों के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करना है। साथ ही सरसों एवं तिवडा बीजों के अनुदान वितरण संबंधी जानकारी भी किसानों को प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अंत में किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा रबी सीजन में दलहन एवं तिलहन फसलों के रकबे के विस्तार की अपील की गई।

अंत में ग्राम पंचायत सेमराडीह की सरपंच प्रमिला वर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अल्ट्राटेक प्रबंधन, कृषि विभाग, प्रशिक्षण प्रदान करने वाले अधिकारियों एवं उपस्थित किसानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर कुकुरदी से दया राम वर्मा, कृषि विभाग के अधिकारियो, कृषक मित्रों तथा ग्राम के किसानों का विशेष योगदान रहा। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button