RO.NO. 01
भाटापारा

नेशनल हाईवे पर मौत का तांडव: खड़े ट्रक से भिड़ी यात्री बस, 3 की मौत; 10 तक घायल

Ro no 03

भाटापारा/सिमगा। बिलासपुर–रायपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम दरचुरा के पास सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल कंपनी की यात्री बस (CG 04 NM 0859) इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सड़क पर खराब होने के कारण खड़े ट्रक के पीछे जा भिड़ी। हादसे के वक्त बस में 22 यात्री सवार थे।

टक्कर इतनी भीषण कि बस में फंसे यात्री

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे हुए इस हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद कई यात्री बस के भीतर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई। घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिमगा भेजा गया।

पुलिस और बचाव दल ने संभाला मोर्चा

सिमगा यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिंज के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे सड़क हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस बल और राहत-बचाव दल को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया।

हादसे के कारणों की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क पर खराब हुए ट्रक के पास सुरक्षा के लिए स्टॉपर लगाए गए थे। इसके बावजूद यात्री बस ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे की वास्तविक वजह, मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button