रामानुजगंज में पण्डो समाज की 10 माह पुरानी मांग पूरी, मंत्री रामविचार नेताम का जताया आभार

10 माह पहले रखी गई पण्डो समाज की मांग आज पूरी हो गई। पण्डो समाज के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में तीन प्री-मैट्रिक छात्रावासों का शुभारंभ किया गया है।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने रामानुजगंज में बालक-बालिका और डिण्डो में बालक छात्रावास का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इस सौगात के मिलने के बाद पण्डो समाज ने कृषि मंत्री का आभार जताया है।
रामानुजगंज में लंबे समय से पण्डो समाज छात्रावास की मांग कर रहा था। 10 महीने पहले समाज ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम के सामने अपनी मांग रखी थी, जिसे आज पूरा कर दिया गया।
समाज को रामानुजगंज में बालक और बालिका छात्रावास तथा डिण्डो में बालक छात्रावास की सौगात मिली है। इस अवसर पर पण्डो समाज के लोगों ने कृषि मंत्री को आभार पत्र सौंपा और कहा कि उनकी वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है।

इस शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष मुद्रिका सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और समाज के लोग मौजूद रहे।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि पण्डो समाज का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। इन छात्रावासों के बनने से बच्चों, विशेषकर बेटियों की शिक्षा को नया अवसर मिलेगा। समाज के उत्थान, शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।
छात्रावासों के शुरू होने से पण्डो समाज के बच्चों को शिक्षा के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा और जिले में शिक्षा के स्तर को भी नई मजबूती मिलेगी।



