
भाटापारा। महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास एवं उपलब्धियों को सम्मान और नई पहचान देने के उद्देश्य से बीते रविवार को भाटापारा ऑडिटोरियम में ‘अगाता रनवे एवं अपराजिता सम्मान समारोह-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में सेलिब्रिटी शेखर सोनी की विशेष उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। उनके मंच पर पहुंचते ही प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में बच्चों से लेकर युवतियों, महिलाओं और पुरुष प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास एवं मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन में ग्लैमर, आत्मविश्वास और प्रतिभा का अनूठा संगम देखने को मिला।
अभिलाषा झा, संस्थापक एवं आयोजक तथा सीता गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह का उद्देश्य प्रतिभाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना रहा, जहां वे अपनी क्षमता और हुनर को समाज के सामने प्रस्तुत कर सकें।
समारोह में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथियों के रूप में सीमा शर्मा, नेहा शर्मा, अंजू भृगु एवं दीपिका जैन ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। निर्णायक मंडल में किरण रात्रे, मीना शक्य, उषा शर्मा, राजेश्वरी ध्रुव एवं आलिया परवीन ने प्रतिभागियों की प्रतिभा, प्रस्तुति एवं प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।


विभिन्न वर्गों में इन प्रतिभाओं ने जीते खिताब
मिस भाटापारा-2026 का खिताब मनीषा सोनी ने हासिल किया।
स्पेशल मिसेज छत्तीसगढ़-2026 में प्रार्थना गोस्वामी, देविका गोस्वामी एवं दीपिका वर्मा विजेता रहीं।
वहीं मिस छत्तीसगढ़-2026 का खिताब नागपुर से इस आयोजन में शामिल हुईं लक्षिका संदीप पजाई ने अपने नाम किया।
किड्स वर्ग में आर्या गुप्ता विजेता रहीं, जबकि मीना साहू प्रथम उपविजेता और अमाया उपाध्याय द्वितीय उपविजेता रहीं।
मिस वर्ग में नीलम बंजारे विजेता बनीं। मौली गुप्ता प्रथम उपविजेता तथा सौम्या दुबे द्वितीय उपविजेता रहीं।
मिसेज वर्ग में स्नेहा गुप्ता विजेता रहीं। नेहा गेहानी प्रथम उपविजेता और प्राची जैन द्वितीय उपविजेता रहीं।
मेकअप आर्टिस्ट वर्ग में गरिमा साहू विजेता रहीं। दिव्या माधवानी प्रथम उपविजेता तथा नुमा वैष्णव द्वितीय उपविजेता रहीं।
मिस्टर वर्ग में नरेश लहरे ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। अंश शर्मा प्रथम उपविजेता और प्रेम वर्मा द्वितीय उपविजेता रहे।
‘अपराजिता’ केवल पुरस्कार नहीं, आत्मविश्वास का सम्मान : अभिलाषा झा
आयोजक अभिलाषा झा ने कहा कि “अपराजिता सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उन प्रतिभाओं के आत्मविश्वास को सम्मान देने का प्रयास है, जो अपने हुनर और उपलब्धियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।”
उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी पहचान बनाने का अवसर देना है। समारोह में विजेताओं के साथ प्रथम एवं द्वितीय उपविजेताओं ने भी शानदार प्रदर्शन कर आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सेलिब्रिटी शेखर सोनी की विशेष मौजूदगी ने समारोह की भव्यता और आकर्षण को और बढ़ा दिया।



