RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बारिश को लेकर IMD का बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

रायपुर छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़े मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 15 और 16 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रादेशिक मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 16 जुलाई को बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवाओं के प्रभाव से पूरे प्रदेश में मानसून और अधिक सक्रिय रहेगा। विशेष रूप से राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं ग्रामीण और वन क्षेत्रों में वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही बोआई, खाद डालने और अन्य कृषि कार्य करें। साथ ही खेतों में जल निकासी और जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें, ताकि बारिश का अधिकतम लाभ मिल सके।
Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button