CM Vishnu Deo Sai Today Schedule: ‘मन की बात’ के बाद ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ समारोह में होंगे शामिल

रायपुर, 28 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार को राजधानी रायपुर में निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के श्रवण से होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगे। इसके बाद वे सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।
यहां मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे से 1:15 बजे तक आयोजित ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:15 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।



