RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

श्री गुरु अरजन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील सेवा का आयोजन

भाटापारा। सिक्ख धर्म के पांचवें गुरु, शांति के पुंज एवं शहीदों के सरताज श्री गुरु अरजन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर अकाल पुरख की फौज द्वारा बस स्टैंड स्थित गगनदीप होटल के सामने श्रद्धापूर्वक ठंडे मीठे शरबत की छबील सेवा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष स. बलवंत सिंह सलूजा एवं शहर अध्यक्ष स•राजा चावला ने बताया कि गुरु अरजन देव जी ने मानवता, सेवा और “सरबत दा भला” का संदेश दिया तथा विपरीत परिस्थितियों में भी परमात्मा की रज़ा में राजी रहने की प्रेरणा दी। गुरु जी ने

अमानवीय यातनाएं सहते हुए भी यह उपदेश दिया—
“तेरा कीया मीठा लागै॥
हरि नामु पदारथ नानक मांगै॥”

स. अमरजीत सिंह सलूजा, प्रदेश सलाहकार अकाल पुरख की फौज एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सिख संगठन ने बताया कि भाटापारा के सिख समाज ने बढ़-चढ़कर छबील सेवा में भाग लिया और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, एसडीओपी तारेश साहू, तहसीलदार यशवंत राज, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण स्वामी, राजेश शर्मा सहित समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

सिख समाज की महिला विंग द्वारा भी गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के सामने भी सेवा कार्य किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से शम्मी चावला, अमित चावला बेबी छाबड़ा सुनिता बबली सलूजा पवनीत चावला रजनी सलूजा मंजू चावला रश्मि सलुजा सहित समाज की महिलाओं ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में बलवंत सिंह सलूजा, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष बबलू चावला, सुशील सेठी, प्रेम सेठी, राजा गुंबर, हरभगवान गुंबर अमरजीत सलूजा, गुरमीत गुंबर, विजय आनंद, संजय गुंबर, पिंकू सलूजा, हरप्रीत सलूजा, बेअंत सिंह खालसा एवं समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button