ईटपाल संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न
नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक, फूल-माला और मिठाई से स्वागत, शिक्षा के महत्व का दिया संदेश

बीजापुर। ईटपाल संकुल अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सोमवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा और बच्चों में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नागेश्वर निषाद, बीआरसी राजेश मिश्रा, एपीसी विजेंद्र भदोरिया, संकुल समन्वयक कौशल चेन्नूर, प्रभारी प्राचार्य नीलिमा गायकवाड़ सहित संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों में उपसरपंच सोनसाय बाकड़े एवं सरपंच अनिता ककेम ने भी सहभागिता निभाते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

शाला प्रवेशोत्सव के दौरान बच्चों ने केक काटकर नए सत्र का स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों, मिठाइयों एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी नागेश्वर निषाद ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को नियमित अध्ययन एवं अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने छात्राओं को नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।
विशेष
▪️ नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक एवं फूल-माला से स्वागत
▪️ केक काटकर मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
▪️ पाठ्यपुस्तकों एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण
▪️ शिक्षा के महत्व पर अधिकारियों ने किया मार्गदर्शन
▪️ जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों की रही सक्रिय सहभागिता



