RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

मिलावटी शराब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 36 हजार की अवैध शराब जब्त, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

बलौदाबाजार, 10 जून 2026। जिले में मिलावटी एवं अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को छापेमार कार्रवाई कर करीब 36 हजार रुपए मूल्य की अवैध शराब जब्त की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वृत्त पलारी क्षेत्र में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपियों के रिहायशी मकान से 360 पाव (कुल 64.8 बल्क लीटर) देशी मदिरा मसाला, 52 खाली शीशियां, 52 ढक्कन तथा एक प्लास्टिक जरीकेन में 15 लीटर रंगीन पानी बरामद किया। जब्त देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य लगभग 36,000 रुपए आंका गया है।

इस मामले में आरोपी (1) मुरली टंडन पिता चंद्रहास, (2) नेतराम डहरिया पिता तोरण एवं एक अन्य निवासी इंदोरी थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36, 38(क) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम, पी. माधव राव, विनोद बांधे, आबकारी आरक्षक कोमल निषाद, अभिषेक राठौर एवं नगर सैनिक दुर्गेश्वरी कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button