RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

प्रशासनिक फेरबदल: 11 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें पूरी लिस्ट

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़): जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के कुल 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के बाद जिले के कई थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं, जिससे पुलिस प्रशासन में हलचल तेज हो गई है।

कई थाना प्रभारियों के बदले गए पद

तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को शिवरीनारायण थाना प्रभारी से बिर्रा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक जय कुमार साहू को बिर्रा थाना से हटाकर यातायात शाखा में भेजा गया है।

निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे को रिजर्व केंद्र जांजगीर से अंजाक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि रंजीत सिंह कंवर को अंजाक थाना से नैला चौकी प्रभारी बनाया गया है।

उप निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी

उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह को बम्हनीडीह थाना प्रभारी से शिवरीनारायण थाना भेजा गया है। दिलीप कुमार सिंह को पंतोरा चौकी से बम्हनीडीह थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह कृष्ण कुमार साहू को पामगढ़ थाना से पंतोरा चौकी भेजा गया है, जबकि विनोद कुमार जाटवर को अकलतरा थाना से पुरानी कोतवाली सोनार और थाना अकलतरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक कमलदास बनर्जी को जांजगीर थाना से अकलतरा थाना स्थानांतरित किया गया है।

एएसआई स्तर पर भी बदलाव

सर्जेंट कृष्ण कुमार कोशले को रिजर्व केंद्र से पामगढ़ थाना भेजा गया है, जबकि प्रतिभा राठौर को अकलतरा थाना से महिला थाना में पदस्थ किया गया है।

प्रशासनिक कारणों से लिया गया निर्णय

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह सभी तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और बेहतर कार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तुरंत नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फेरबदल को जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button