RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

भाटापारा में 17 मई से शुरू होगा श्री पुरुषोत्तम मास महोत्सव, एक माह तक होंगे धार्मिक आयोजन

भाटापारा:- शहर के मारवाड़ी कुआं स्थित श्री शिव मंदिर प्रांगण में 17 मई 2026 रविवार से 16 जून 2026 मंगलवार तक श्री पुरुषोत्तम मास महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक महोत्सव का आयोजन श्री पुरुषोत्तम मास महोत्सव समिति, भाटापारा एवं श्री श्याम मित्र मंडल, भाटापारा द्वारा किया जा रहा है।

महोत्सव के दौरान पूरे एक माह तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शुभारंभ के दिन श्री गणेश-सरस्वती पूजन एवं गुरु पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद प्रतिदिन अलग-अलग आयोजन जैसे श्री नौका विहार झांकी, चरण दर्शन, गणेश चतुर्थी, हनुमान जयंती, फूल बंगला श्रृंगार दर्शन, बालाजी महोत्सव, राधाष्टमी, रामनवमी, बाबा रामदेव महोत्सव, श्याम जन्मोत्सव, राधा वल्लभ महोत्सव, शरद पूर्णिमा महोत्सव, झूला महोत्सव, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, नवरात्रि उत्सव, महाशिवरात्रि, दीपावली उत्सव सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है और इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसादी वितरण की व्यवस्था की जाएगी। महोत्सव में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button