RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बलरामपुर में अवैध लकड़ी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, साल लट्ठा समेत पिकअप वाहन जब्त

बलरामपुर। जिले में अवैध इमारती लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने 8 नग साल लट्ठा और एक पिकअप वाहन जब्त किया।

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर वन परिक्षेत्र के मानिकपुर क्षेत्र से अवैध रूप से इमारती लकड़ी की तस्करी की जा रही थी। मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और तस्करों को पकड़ लिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई लकड़ी साल प्रजाति की है, जिसकी अवैध तरीके से ढुलाई की जा रही थी। मौके से पिकअप वाहन को भी कब्जे में लिया गया है।

कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया। वन विभाग अब मामले में यह पता लगाने में जुटा है कि लकड़ी कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

बलरामपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button