RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बस्तर से बंगाल तक अद्भुत नेतृत्व कौशल के लिये माननीय अमित शाह का आभार: लक्ष्मी वर्मा

रायपुर  : रायपुर राज्यसभा सांसद तक की अपनी यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित राजनीति और लोकतांत्रिक परंपरा का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने इस विश्वास के लिए अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया।

भेंट के दौरान बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान और उसके सकारात्मक परिणामों पर भी चर्चा हुई। लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और रणनीतिक प्रयासों से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।


इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रही विकास योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों और आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों की जानकारी भी अमित शाह को दी। इस दौरान अमित शाह ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश देते हुए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि अमित शाह का नेतृत्व राष्ट्रहित, सुशासन और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए समर्पित है। उन्होंने इस मुलाकात को अपने सार्वजनिक जीवन का प्रेरणादायी और ऊर्जा देने वाला क्षण बताया।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button