RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

मौसम ने बदला मिजाज: छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना, बिजली बनी काल

रायपुर  : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 11 मई को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा मन्नार की खाड़ी और उससे लगे श्रीलंका के ऊपर विस्तारित है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले 48 घंटे में एक निम्नदाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

इधर, राजनांदगांव जिले के सोमनी क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक झुलस गया। मृतकों की पहचान सोमनी निवासी नीलकमल निषाद (18) और डोमेश बघेल (19) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक का नाम लोकेश बंजारे बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक जलाशय किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली गिरने से तीनों उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button