RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

स्व. पं. बंशराज तिवारी की 101वीं जयंती पर 20वां निःशुल्क रोग निदान शिविर सम्पन्न, वरिष्ठ जनों एवं पत्रकारों का सम्मान

बलौदाबाजार : स्वर्गीय पंडित बंशराज तिवारी पूर्व विधायक, समाजसेवी एवं अधिवक्ता की 101वीं जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित 20वें एक दिवसीय निःशुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों एवं पत्रकारों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गणेश शंकर मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने तिवारी परिवार द्वारा वर्षों से किए जा रहे सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्व. पं. बंशराज तिवारी ने समाज के लिए जो योगदान दिया, उसे याद करने और सच्ची श्रद्धांजलि देने का इससे बेहतर माध्यम और कोई नहीं हो सकता।

इस अवसर पर सनम जांगड़े, प्रमोद कुमार शर्मा, शैलेश नितिन त्रिवेदी तथा विद्याभूषण शुक्ला सहित अन्य अतिथियों ने डॉ. प्रमोद तिवारी एवं उनके परिवार को इस जनसेवा कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के समापन अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों — श्याम शुक्ला, जयनारायण केशरवानी, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, जुगल भट्टर, लक्ष्मी साहू, डी.पी. जैन, श्रीमती निशा झा, एस.एम. पाध्येय, मोतीलाल वर्मा, छबीश्याम दुबे, प्यारेलाल सेन, गुलशन मेहता, पियूष मिश्रा, भोला वर्मा, श्रद्धानंद अग्रवाल एवं नरेंद्र शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठजनों को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही पत्रकार जगत से जुड़े रामाधार पटेल, प्रभाकर मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, प्रदीप माहेश्वरी, दिलीप माहेश्वरी, दलजीत सिंह चावला, अशोक साहू, प्रमोद मिश्रा, नरेश गनसानी, कृष्ण कुमार केशरवानी, कुश अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह एवं आभाष शर्मा सहित अन्य पत्रकारों को भी स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि गणेशशंकर मिश्रा का स्वागत स्व. पं. बंशराज तिवारी के पुत्र अशोक तिवारी, डॉ. प्रमोद तिवारी, विनोद तिवारी एवं विपिन तिवारी द्वारा स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया गया।कार्यक्रम में संजू पटेल, शिवनरेश मिश्रा, रवि यादव, राजेश केशरवानी, राजनारायण केशरवानी, विवेक शुक्ला, प्रवीण शुक्ला सहित बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. नितिन तिवारी ने बताया कि कुल 375 मरीजों का पंजीयन किया गया। इनमें 55 सोनोग्राफी, 25 एक्स-रे, 159 रक्त जांच, 20 ईसीजी तथा 5 एंडोस्कोपी जांचें निःशुल्क की गईं। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर में 10 हार्निया, 22 हाइड्रोसिल तथा 30 बवासीर एवं फिस्टुला रोगियों का ऑपरेशन हेतु चयन किया गया।
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें डॉ. प्रमोद तिवारी, डॉ. गीतिका शंकर, डॉ. राहुल देव, डॉ. आकाश, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. गौरव त्रिपाठी, डॉ. संजय साहू, डॉ. राहुल त्रिवेदी सहित अन्य चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button