छत्तीसगढ़
मौसम ने बदली करवट, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू

बलरामपुर :बलरामपुर जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी के बीच तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में जोरदार बारिश हो रही है। पिछले कई दिनों से पड़ रही तपती गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और वातावरण सुहावना हो गया है।




